दुमका, मार्च 13 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त दुमका अनिकेत सचान ने प्रखंड विकास कार्यालय गोपीकांदर के सभागार में गुरुवार को 15 वीं वित्त मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। जिसमें आवास पीएमजनमन योजना का 15 वीं वित्त में खर्च बढ़ाने के लिए निर्देश दिया गया। प्रखंड के टाईजोड़, सुरजुडीह एवं मूसना पंचायत में जल्द से जल्द उपलब्ध राशि को खर्च करने का निर्देश दिया। जन जीवन मिशन को छोड़कर बाकी सभी खराब जल मीनार एवं खराब चापाकल को 15 दिनों के अंदर मरम्मत करने तथा पहाड़िया बहुल गांवों में खराब जल मीनार को जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया। कहा सभी पंचायतों में कचड़ा प्रबंधन हेतु ट्राई साईकिल गाड़ी दिया गया। जिससे प्लास्टिक कचड़ा गांव से जमा कर चिन्हित स्थल पर जमा करने का निर्देश दिया। मनरेगा की सभी योजनाओं को पूर्ण करने का नि...