खराब जलमीनार को बनवाने का किया आग्रह
पलामू, मई 31 -- सतबरवा। पलामू के सतबरवा ब्लॉक के धावाडीह पंचायत में छह जलमीनार खराब होने की जानकारी उपप्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने दी है। जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। माल-मवेशियों को पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। धावाडीह पंचायत के उपमुखिया मुधीर साहू के लोहरापोखरी स्थित घर के पास जलमीनार का सोलर पैनल क्षतिग्रस्त है। उसी गांव के मनोज शर्मा और सुरेंद्र शर्मा के घर के पास जलमीनार मामूली कारण से खराब है। कामाख्या नारायण यादव ने बताया कि पंचायत मुख्यालय धावाडीह में सुरेश मांझी, जयश्री भुईयां और उर्मिला कुंवर के घर पास का जलमीनार मामूली कारण से खराब है। उन्होंने पलामू के उपायुक्त से भीषण गर्मी और पानी की किल्लत को देखते हुए अविलंब जलमीनार दुरुस्त करवाने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.