लखीसराय, अप्रैल 5 -- सूर्यगढ़ा।निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के चंदनपुरा पंचायत स्थित दैत्या बांध-जी.एन. मिश्रा चौक पर एक माह से खराब पड़े चापाकल के कारण ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और भी विकराल होती जा रही है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल पिछले माह ही खराब हो गया था, जिसके बाद संजय कुमार सहित कई लोगों ने संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) को लिखित आवेदन देकर मरम्मत की मांग की थी। बावजूद इसके अब तक न तो चापाकल की मरम्मत हुई है और न ही विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई पहल दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पेयजल के अन्य स्रोत सीमित हैं, जिससे उन्हें दूर-दराज के स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है। इससे खासकर महिलाओ...