दुमका, मार्च 23 -- दुमका। प्रतिनिधि गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत खड़ीबाड़ी गांव के पहाड़िया टोला में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस टोला में लगभग 50 पहाड़िया आदिवासी परिवार निवास करते हैं, जो लंबे समय से स्वच्छ पेयजल के अभाव से जूझ रहे हैं। टोला में कुल दो सोलर जल टंकी एवं पांच चापाकल हैं। इनमें से सभी चापाकल पिछले एक से दो वर्षों से खराब पड़े हुए हैं। वहीं दो सोलर टंकियों में से एक करीब दो वर्षों से बंद है तथा दूसरी टंकी भी ठीक से कार्य नहीं कर रही है, जिसके कारण पूरे टोला को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को लगभग एक किलोमीटर दूर खेत के पास स्थित झरना एवं कुएं से पानी लाकर पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, प्रदूषित पानी के सेवन से सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियां फैल रही ह...