खराब चापाकल के मरम्मत के लिए टॉल फ्री नम्बर जारी
सिमडेगा, अप्रैल 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल के लिए परेशानी न हो इसके लिए डीसी कंचन सिंह पूरी तरह से गंभीर नजर आ रही है। डीसी के निर्देश पर पेयजलापूर्ति को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बर 06525-350233 पर तथा राज्य स्तरीय टॉल फ्री न. 1800-3456-502 पर जिले के खराब चापाकल के संबंध में शिकायत दर्ज की जा सकती है। दर्ज शिकायत के आधार पर खराब चापाकल के अविलंब मरम्मत करने का निर्देश डीसी के द्वारा दिया गया है। बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडो में चापाकल मरम्मत के लिए टीम भी प्रतिनियुक्त कर दी गई है। सोमवार को नियंत्रण कक्ष में दस शिकायत दर्ज हुई थी और दसो शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चापाकल की मरम्मत भी करायी गई।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.