गढ़वा, अप्रैल 15 -- कांडी, प्रतिनिधि। बीडीओ राकेश सहाय ने प्रखंड की सभी 16 पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सभी वार्ड सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों और जलमीनार की सूची प्रखंड कार्यालय को अविलंब उपलब्ध कराने निर्देश जारी किया है। बीडीओ ने प्रखंड के सभी जलसहिया को भी निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के खराब पड़े चापाकल और जलमीनार की सूची प्रखंड कार्यालय को यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं ताकि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को यह सूची समय से उपलब्ध कराई जा सके। सूची के अनुसार खराब पड़े चापाकल, जलमीनार की मरम्मत सुनिश्चित हो ताकि गर्मी के मौसम में आमजनों को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़े। यह भी पढ़ें- प्रखंड के सभी पंचायतों में खराब जलमीनार की नहीं हुई मरम्मत उन्होंने प्रखंड के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को भी निर्देशित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.