गढ़वा, अप्रैल 1 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर मृत व्यक्ति का पेंशन बंद करने के अलावा खराब चापाकल और जालमीनार की मरम्मती कराने का निर्देश दिया है। प्रखंड प्रमुख ने कहा है कि प्रखंड के बनसानी पंचायत सहित पूरे प्रखंड में हजारों मृत पेंशनधारी का बैंक खाता में पैसा जा रहा है लेकिन लापरवाह अधिकारी के द्वारा मृत पेंशनधारी का पेंशन बंद करने और सूची से नाम काटने का किसी प्रकार का पहल नहीं की गई है। उससे राज्य सरकार के राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।उन्होंने कहा है कि प्रखंड के सभी पंचायत सचिव, पंचायत सहायक के साथ बैठक कर सभी पंचायत में, पंचायत के सभी वार्ड के गली-मुहल्ले में जाकर मृत व्यक्ति की पहचान कर पूरी सक्रियता और पारदर्शिता के साथ नाम काटना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पेंशन के योग्य ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.