खराब चापाकलों को 15 जून तक चालू करें: मुख्य सचिव
पटना, जून 1 -- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) को सख्त निर्देश दिया है कि 15 जून तक हर हाल में राज्य के सभी खराब पड़े चापाकालों को चालू करें। इस कार्य को मिशन मोड में पूरा करें, ताकि पेयजल की समस्या उत्पन्न नहीं हो। मुख्य सचिव ने सोमवार को समीक्षा बैठक की, जिसमें सभी जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए। बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के आलाधिकारी उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने गर्मी को देखते हुए शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति पर सबसे ज्यादा जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण बिहार के जिलों को प्राथमिकता सूची में शीर्ष पर रखें, क्योंकि वहां भूजल स्तर गिरने की आशंका अधिक रहती है। मुख्य सचिव ने फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.