गढ़वा, अप्रैल 30 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा प्रखंड सह अंचल सभागार में बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समीक्षा बैठक की गई। बैठक में प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रुप से चिलचिलाती धूप में पीने के लिए पेयजल समस्या मुख्य मुद्दा रहा। बीडीओ ने सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड के सभी खराब चापाकलों को पीएचइडी विभाग द्वारा मरम्मत सुनिश्चित कराएं। किसी भी पंचायत में खराब चापानलो की जानकारी विभाग के टोल फ्री नंबर पर फोन कर विभाग को दें ताकि उसे अविलंब मरम्मत कराया जा सके। मौके पर 13वें, 14वें और 15वें वित्त से लगे चापाकलों को मररमत कराने का निर्देश पंचायत के मुखिया को दिया। चापाकलों की मरम्मत में कोताही बरतने पर कर्मियों और पदाधिकारियों के खिलाफ कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.