खराब चापाकलों की सूची शीघ्र जमा करने का निर्देश
गढ़वा, अप्रैल 27 -- रंका, प्रतिनिधि। गर्मी में पेयजल की समुचित व्यवस्था को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला टोप्पो ने प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत सचिव व पीएचइडी के कनीय अभियंता के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक निदेश दिए गए। बीडीओ ने खराब चापाकलों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि उसकी मरम्मत कराई जा सके। उन्होंने प्रखंड के सभी मुखिया और पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि अपनी पंचायत में झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। झार जल पोर्टल का टोल फ्री नंबर 1800-3456-502 है। सभी पंचायतों में पेयजल से संबंधित शिकायत पंजी खोलने के लिए सभी मुखिया/पंचायत सचिव को निदेशित किया गया। कहा गया कि वैसे चापाकल जिसका रड और पाइप खराब है या जो चापाकल सूख गया या उसका बोर धंस गया है उसकी सूची प्रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.