कोडरमा, अप्रैल 7 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ गौतम कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की विस्तार से समीक्षा करते हुए विभिन्न योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता और पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया कि खराब एवं बिना मोटर वाले चापाकलों की सूची जल्द उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर मरम्मत कर लोगों को राहत दी जा सके।अबुआ आवास योजना की समीक्षा के दौरान अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही लाभुकों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने और पूर्ण होने पर Rs.12,000 की प्रोत्साहन राशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.