सासाराम, मई 2 -- शिवसागर। डीएम के निर्देश पर शहरी व ग्रामीण चौक-चौराहों पर खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति कार्य शुरू की गई है। शुक्रवार को पीएचइडी की टीम ने सिकरौर गांव में खराब पड़े सभी चापाकलों की मरम्मति की। ग्रामीण मृत्युंजय पांडेय व अनिल पाण्डेय ने बताया कि पूर्व में चापाकलों के खराब होने की सूचना विभाग को दी थी। कनीय अभियंता पंकज कुमार ने 24 घंटे के अंदर स्थल पर मिस्त्री भेजकर मरम्मति का कार्य कराया। जिससे भीषण गर्मी में लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- खराब चापाकलों की मरम्मति से मिली राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...