मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, वसं। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन ने नगर निगम व अन्य नगर निकायों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब पड़े चापाकलों का तत्काल सर्वे कर उनकी मरम्मत का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो चापाकल मरम्मत योग्य नहीं हैं, उन्हें हटाया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना के तहत घर-घर लगाए गए नलों की भी जांच कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जिन घरों में लगे नल खराब है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर इसी माह ठीक कराएं, ताकि गर्मी के दौरान नागरिकों को पानी की समस्या न हो। सर्वेक्षण के दौरान एक विस्तृत सूची तैयार करने को कहा गया है, जिसमें खराब चापाकलों और नलों की संख्या, मरम्मत योग्य चापाकलों तथा हटाए जाने वाले चापाकलों का स्पष्ट उल्लेख होगा।जिलाधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.