खराब घी बेचने पर उपभोक्ता को मिलेगा 20 हजार का मुआवजा
गुड़गांव, मई 19 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। ऑनलाइन मंगाए घी की बोतल पर दो पैकिंग की दो तारीख होने और उसमें काले रंग के टुकड़े मिलने पर खरीदार को 20 हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा। कंपनी की तरफ से घी के रुपये पहले ही वापस कर दिए गए है। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने दिया है। वजीराबाद गांव निवासी संदीप कुमार ने आयोग में दायर की याचिका में बताया कि उन्होंने 16 जून 2021 को आंनदा काऊ घी की चार बोतल फ्लिपकार्ट से ली थी। प्रत्येक बोतल 452 रुपये के हिसाब से थी। जब घी उनके पास आया तो एक बोतल पर घी को पैकिंग करने वाले दिन की दो तारीख दर्ज थी। इसके साथ ही उसके अंदर काले रंग के टुकड़े मौजूद थे। जब उन्होंने इसको लेकर कंपनी से शिकायत की तो उनको 452 रुपये वापस कर दिए गए। उन्होंने एफएसएसएआई को इसकी शिकायत दी। उनका कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.