मऊ, मई 16 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड आधारित विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। समीक्षा में कुछ विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे समस्त विभागों की संचालित योजनाओं में जिनमें ए ग्रेड नहीं है,उन्हें अगले माह तक ए ग्रेड लाना सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। वहीं विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- राजस्व अधिकारियों और खनन निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस, वेतन रोकने की चेतावनी समीक्षा क...