चित्रकूट, अगस्त 11 -- चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र स्थित राजापुर मुख्य मार्ग में इटरौर के पास मंगलवार की शाम बाइक सवार 62 वर्षीय प्रेम नारायण मिश्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह राजापुर थाना क्षेत्र के सगवारा गांव के रहने वाले थे। बताते है कि दो साल पहले वह पुलिस महकमे में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका परिवार मुख्यालय कर्वी में रहता है। गांव में वह मकान का निर्माण करा रहे थे। मंगलवार की शाम को वह गांव से लौटते समय इटरौर के पास सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से टकरा गए। आनन-फानन उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनके दो बेटे है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक कर्वी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि ट्रक सुबह से खराब था। जिसे दुरु...