नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो विदेश से डिब्बाबंद खराब खाद्य पदार्थों का आयात करता था। फिर इनके पैकेट में बदलाव कर ऑनलाइन एवं विभिन्न शापिंग मॉल में बेचता था। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी हर्ष इंदौरा ने मंगलवार को बताया कि इस बाबत इंस्पेक्टर मंजीत की टीम को गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने सदर बाजार इलाके में मौजूद गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने गोदाम मालिक अटल जायसवाल को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में आयातित खाद्य सामग्री बरामद की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कम कीमत पर खरीदते थे डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि गिरोह के सदस्य दुबई, यूएसए, ब्रिटेन, डेनमार्क एवं इटली आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.