शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- स्मार्ट मीटर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिजली निगम में फुंके हुए मीटर के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाने का आदेश जारी किया गया है। बिजली निगम ने खराब और पुराने मीटरों को हटाकर उनकी जगह स्मार्ट मीटर लगाने का आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में निगम के अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भेज दिए हैं। निगम के अधिकारियों के अनुसार जिन उपभोक्ताओं के मीटर लंबे समय से खराब हैं या रीडिंग में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। स्मार्ट मीटर लगने से बिजली खपत की सटीक जानकारी मिलेगी और बिलिंग में पारदर्शिता आएगी। मीटर विभाग के एक्सईएन ने बताया कि उपभोक्ता अपनी बिजली खपत की जानकारी रियल टाइम में देख सकेंगे। साथ ही, मीटर रीडर की आवश्यकता कम होगी और गलत बिल की समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.