बिजनौर, मार्च 23 -- बिजनौर। नवरात्रि के पावन पर्व पर आम जनमानस को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर कुल 7 नमूने संग्रहित किए। मंडावर में 17 किलो कुट्टू का आटा नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद के तहसील बिजनौर, कस्बा मण्डावर, चन्दक, तहसील नगीना व तहसील धामपुर क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया। सहायक आयुक्त खाद्य नादिर अली के अनुसार अभियान के दौरान टीम ने संदेह के आधार पर कुट्टू के आटे के 04 नमूने, लाल मिर्च पाउडर का 01 नमूना, बूंदी लड्डू का 01 नमूना और बर्फी का 01 नमूना भरा। इन सभी नमूनों को गुणवत्ता की जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.