प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नाराजगी जाहिर की। व्यक्तिगत शौचालयों की खराब प्रगति पर उन्होंने डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी को निर्देश दिया कि सभी 23 ब्लॉकों के एडीओ पंचायत का वेतन तब तक रोक दें, जब तक आवेदन पूरा नहीं कराते हैं।संगम सभागार में हुई बैठक में डीएम ने शौचालय के पात्र लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए प्रथम व द्वितीय किस्त के भुगतान, लंबित प्रकरणों के निस्तारण और ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निस्तारण में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सभी एडीओ (पंचायत) व संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने 'मेरा तालाब, मेरी जिम्मेदारी' अभियान के अंतर्गत चयनित तालाबों को पूर्...