कन्नौज, अप्रैल 8 -- कन्नौज। छिबरामऊ तहसील क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विधायक अर्चना पांडेय ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ निर्देश दिए कि खराब कार्य करने वाले आउटसोर्स कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सेवा से बाहर किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री सहित बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि जहां भी बिजली संबंधी समस्याएं सामने आएंगी, वहां विधायक निधि से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धन जारी होने के बाद संबंधित कार्य हर हाल में 60 दिनों के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा। कार्यों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.