मोतिहारी, मार्च 8 -- मोतिहारी, हिप्र.। खेल भवन सह व्यायामशाला के संचालन समिति की बैठक शनिवार को की गयी। बैठक में डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से जिम उपकरणों का निरीक्षण भी किया । निरीक्षण के क्रम में व्यायामशाला में खराब उपकरणों का मरम्मत व साफ-सफाई का निर्देश दिया। खेल भवन में संचालित खेलों तलवारबाजी, कबड्डी, बॉक्सिंग, थांग-टा, वुशु, कराटे, ताईक्वाण्डों, जुडों, कुश्ती के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके बेहत्तर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय पदक विजेता और दो बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके तलवारबाज रवि कुमार यादव को डीएम व एसपी ने अंग वस्त्र व मोमेन्टों देकर समानित किया। बैठक में नगर आयुक्त आशीष कुमार, सदर एसडीओ निशांत सिहारा, डीएसपी साइबर सेल अभिनव पराशर , जिला खेल पदाधिकारी श...