देहरादून, जनवरी 23 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। आईएसबीटी के पास खराब ई-रिक्शा को धक्का लगा रहे एक युवक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके सिर में 52 टांके आए हैं। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि भगत सिंह कॉलोनी निवासी मोहम्मद इरशाद ने दी तहरीर में बताया कि बीते 18 जनवरी की दोपहर उनका पुत्र मोहम्मद शहबाज अपना ई-रिक्शा लेकर आईएसबीटी से कबाड़ी पुल की ओर जा रहा था। रास्ते में रिक्शा खराब होने पर वह उतरकर धक्का लगाने लगा। जबकि उसका साथी हैंडल संभाल रहा था। इसी दौरान पीछे से आए बिना नंबर प्लेट वाले कबाड़ा उठाने वाले डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा उछलकर पास ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.