रामपुर, अप्रैल 7 -- सैफनी। खरसोल बस अड्डे के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव निवासी गुरुवेंद्र सिंह अपने बड़े भाई गुरदीप सिंह के साथ बाइक से बड़ा गांव जा रहे थे। शाहबाद-बिलारी मार्ग स्थित खरसोल बस अड्डे के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गुरुवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई गुरदीप सिंह घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र आर्यन धारीवाल की तहरीर पर थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.