खरसोल में केपीएल प्रीमियम लीग का शुभारंभ, खरसोल टीम ने जीता पहला मुकाबला
रामपुर, जून 13 -- क्षेत्र के खरसोल गांव में शुक्रवार को केपीएल प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि राधेश्याम राही ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उद्घाटन मुकाबले में खरसोल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मैच में अनिल यादव ने मात्र 14 गेंदों में अर्धशतक लगाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया।राधेश्याम राही ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश देते हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित करने की घोषणा भी की। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.