चित्रकूट, मई 4 -- चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के खरसेंडा निवासी विमला पांडेय की अगुवाई में गांव के कई दर्जन लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने सभी को सदस्यता दिलाई। इस दौरान पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, डा निर्भय सिंह पटेल, मो गुलाब खान, नरेन्द्र यादव, दीपक पटेल, उमाकांत यादव आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का माल्र्यापण कर स्वागत किया। कहा कि पार्टी की विकासवादी सोंच से प्रभावित होकर लोग सपा से जुड़ रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...