खरसुलिया के विश्वनाथ धाम के विकास को शासन से मिली बड़ी सौगात
एटा, जुलाई 30 -- ब्लॉक अलीगंज के ग्राम खरसुलिया स्थित विश्वनाथ धाम मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने 96 लाख 44 हजार रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है। अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद परियोजना का शिलान्यास किया। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। विश्वनाथ धाम क्षेत्र की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां स्वीकृत विकास कार्य पूरे होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की इस परियोजना के तहत मंदिर परिसर के विकास, सौंदर्यीकरण तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्य कराए जाएंगे।फोटो-31इटीए 19 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.