रांची, जून 23 -- नामकुम, संवाददाता। लालखटंगा पंचायत के खरसीदाग में मंगलवार को पीसीसी पथ का शिलान्यास मुखिया पुष्पा तिर्की ने किया। यह निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग की राशि से गोपाल लोहरा के घर से राम होरो के घर तक कराया जाएगा। मुखिया ने कहा कि इस सड़क की मांग लंबे समय से ग्रामीण कर रहे थे। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। इससे पहले पाहन ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर पूर्व मुखिया रितेश उरांव, ग्राम प्रधान हेमंत होरो, कोटवार गोपाल लोहरा, अरूण होरो, महादेव मुंडा, वार्ड सदस्य जुएल एक्का सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...