रांची, दिसम्बर 31 -- रांची। आजसू पार्टी की ओर से गुरुवार को खरसावां गोलीकांड स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। एक जनवरी 1948 को ओडिशा पुलिस ने गोलियां बरसा कर हजारों आदिवासियों को मार डाला था। श्रद्धांजलि सभा में आजसू पार्टी प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल होंगे। खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनके साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष द्वय प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, महासचिव हरेराम महतो, सागेन हांसदा, स्वप्न सिंह देव समेत कई नेता खरसावां पहुंचेंगे और शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.