सराईकेला, मार्च 8 -- खरसावां, संवाददाता: खरसावां मॉडल स्कूल में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की चल रही प्रायोगिक परीक्षा का समापन हो गया। इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय के आंतरिक परीक्षक के रूप में शिक्षक जीडी महंत और प्रतिनियोजित पीजीटी शिक्षक विनीत कुमार तथा बाह्य परीक्षक के रूप में भौतिक विज्ञान के शिक्षक विश्वनाथ हांसदा उपस्थित रहे। सहयोगी शिक्षक के रूप में विकास चंद्र महतो और सतीश सेन प्रधान नो योगदान दिया। मैट्रिक के बाह्य शिक्षक के रूप में टीजीटी शिक्षक तुषार कांति महतो प्रतिनियोजित थे। वहीं इंटरमीडिएट के भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप में शिक्षिका विमला स्नेहलता तिड़ू ने विद्यार्थियों का मूल्यांकन एवं साक्षात्कार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.