खरसावां में 73 किसानों को वैज्ञानिक तसर उत्पादन का मिला प्रशिक्षण
सराईकेला, सितम्बर 11 -- खरसावां। खरसावां में मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0 रेशम प्रौद्योगिकी हस्तांतरण अभियान के तहत जागरूकता सह किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खरसावां क्षेत्र के 73 रेशम किसानों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को वैज्ञानिक तसर कीट पालन और उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रयोगशाला में विकसित वैज्ञानिक तकनीकों को सीधे किसानों तक पहुंचाना, तसर कोकून की उत्पादकता व गुणवत्ता बढ़ाना, रेशम किसानों की आजीविका को मजबूत करना रहा। विशेषज्ञों ने किसानों को तसर कीटपालन, बीज उत्पादन, स्वच्छता, रोग नियंत्रण और कोकून के बेहतर विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीटीएसएसओ बिलासपुर की निदेशक डॉ. जी. पुनितावती ने झारखंड में तसर रेशम उत्पादन, गुणवत्तापूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.