खरसावां में वर्षों से फरार मामले में दुष्कर्म आरोपी चाईबासा से हुआ गिरफ्तार
सराईकेला, जून 2 -- खरसावां। खरसावां दुष्कर्म मामले में वर्षों से फरार चल रहे दुष्कर्म आरोपी सह खरसावां के जतराटांड़ निवासी पातुई बोयपाई, पिता-स्व. पहाड़ सिंह बोयपाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए नाम बदल दिया था। अपना नाम बदल कर पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा जिले में रह रहा था। लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के अनुसार खरसावां थाना कांड संख्या-08/18 के तहत दर्ज मामले में आरोपी पातुई बोयपाई के खिलाफ स्थायी वारंट जारी था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान बदल कर केदार बोयपाई नाम से चाईबासा क्षेत्र में रह रहा था। यह भी पढ़ें- खरसांवा: दुष्कर्म मामले में 8 साल से नाम बदलकर फरार चल रहा स्थायी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.