खरसावां में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा वाहन जब्त
सराईकेला, मई 29 -- खरसावां। जिला खनन विभाग एवं खरसावां थाना की संयुक्त टीम ने बुधवार मध्यरात्रि खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत खरसावां हाईस्कूल चौक पर खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध औचक वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान बालू लदे वाहन संख्या जेएच 01सीडी 2078 के चालक की ओर से वैध परिवहन संबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर टीम ने वाहन को विधिवत जब्त कर लिया। जब्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से खरसावां थाना में रखा गया है। मामले में जिला खनन विभाग की ओर से अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं खनिजों के अवैध परिवहन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 178 वाहन सीज, 41 लाख रुपये वसूला राजस्व प्रशासन ने कहा है कि इस प्रकार के औचक जांच अभियान आगे भी लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.