खरसावां छऊ शैली के प्रख्यात गुरु विषेई का निधन
सराईकेला, मई 17 -- खरसावां। खरसावां छऊ शैली के प्रख्यात गुरु एवं जड़ी-बूटियों से बीमारियों का पारंपरिक उपचार करने वाले गुणी व्यक्ति निर्मल कुमार विषेई का शनिवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही खरसावां में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में कलाकारों, स्थानीय लोगों ने पहुंच कर उनका अंतिम दर्शन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। छऊ विशेषज्ञ दिलदार ने कहा कि विषेई परिवार का विशेष रूप से खरसावां छऊ शैली के विकास में ऐतिहासिक योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि निर्मल कुमार विषेई स्वयं एक छऊ कलाकार थे। खरसावां के तलसाई निवासी निर्मल कुमार विषेई का अंतिम संस्कार गांव स्थित श्मशान घाट में किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में गुरु बसंत कुमार गणतयात, सुदीप कुमार घोड़ेई, रमजान सहित कई लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.