खरसावां के 50 कांवरियों का जत्था पूजा करने बैद्यनाथधाम हुए रवाना
सराईकेला, जुलाई 31 -- खरसावां। सावन महीने के अवसर पर बोल बम कांवरिया संघ खरसावां के 50 कांवरियों का जत्था शनिवार को बाबा बैद्यनाथधाम देवघर के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुए। यात्रा शुरू होने से पहले कांवरियों ने दिवंगत साथी जितेंद्र घोड़ाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने कहा कि जितेंद्र घोड़ाई हर वर्ष बाबा धाम की यात्रा में साथ रहते थे। इस बार उनका साथ नहीं होना सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भगवान शिव से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। कांवरिया संघ के सदस्यों ने कहा कि अपने दिवंगत साथी जितेंद्र घोड़ाई की स्मृतियां सदैव उनके साथ रहेंगी और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी。 यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.