सराईकेला, जुलाई 16 -- खरसावां। खरसावां के हरिभंजा में धार्मिक अनुष्ठान के बीच आस्था, परंपरा और उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ की सवारी कर मौसीबाड़ी स्थित गुंडिचा मंदिर पहुंचे। पुरी के तर्ज पर पूजा परंपराओं के निर्वहन खरसावां के पूर्व प्रमुख विद्या विनोद सिंहदेव के परिवार की ओर से किया गया। हरिभंजा में निकली प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा में दिखा ढाई सौ वर्ष पुरानी जगन्नाथ ओड़िया संस्कृति की झलक, ओड़िशा से आए कलाकारों ने भजन-कीर्तन पेश कर मन मोह लिया। प्रभु जगन्नाथ के रथ के आगे ओड़िशा के बलांगीर से आए 50 कलाकारों ने ओड़िया में भजन-कीर्तन करते रहे। यह भी पढ़ें- जगन्नाथ मंदिर को जोड़ने वाली सड़क पर बनेगा तोरणद्वार : सीएम प्रभु जगन्नाथ से संबंधित भजनों पर भक्त दिन भर झूमते रहे। ओड़िशा के बलांगीर शहर से आए कलाकारों की ...