सराईकेला, अप्रैल 18 -- खरसावां। खरसावां प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वर्ग 6, 7 एवं 9 की रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए प्रखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक बीडीओ प्रधान मांझी की अध्यक्षता में हुई। विद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया, पात्रता मानदंड एवं चयन प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बीडीओ ने निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी संपन्न कराई जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि योग्य एवं पात्र छात्राओं का चयन सुनिश्चित की जाए। वंचित और जरूरतमंद बालिकाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें शिक्षा से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाए। बैठक में निर्देश दिया गया कि नामांकन प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। बीडीओ ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.