सराईकेला, मार्च 1 -- खरसावां । खरसावां प्रखंड मुख्यालय स्थित राज पैलेस चौक से रविवार को 60 श्रद्धालुओं का जत्था भगवान जगन्नाथ के पवित्र धाम जगन्नाथ धाम पुरी के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु स्लीपर कोच बस से तीर्थ यात्रा पर निकले। खरसावां के ग्राम प्रधान सह समाजसेवी साम्बो राउत ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। उन्होंने कहा कि शुभ प्रकाश कर, सत्य प्रकाश कर एवं सानबाबू दाश द्वारा प्रत्येक वर्ष क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सामान्य शुल्क पर प्रभु जगन्नाथ धाम की यात्रा कराना सराहनीय पहल है। इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को कम खर्च में धार्मिक यात्रा का अवसर मिलता है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के दर्शन करेंगे तथा पुरी के आसपास के अन्य धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.