सराईकेला, नवम्बर 16 -- खरसावां। खरसावां थाना क्षेत्र के असुरा गांव में एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। शनिवार सुबह पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजा। पुलिस के अनुसार ने असुरा गांव का विष्णु मुखी शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। शनिवार सुबह घर वालों ने कमरा खोला तो उसे फांसी के फंदे से झूलता पाया। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि विष्णु मुखी अपने पुत्र के बीमार रहने के कारण डिप्रेशन में था। मृतक के पुत्र को 15-15 दिनों पर उसे खून चढाना पड़ता था। इससे वह परेशान रह रहा था। इस संबंध में आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.