सराईकेला, मार्च 7 -- खरसावां। खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा सह होली के अवसर पर श्री श्री महावीर संघ संकीर्तन समिति के द्वारा चौबीस प्रहर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। विगत 3 मार्च से शुरू हरि संकीर्तन का शुक्रवार को समापन हो गया। परंपरा के अनुसार हरि संकीर्तन के दौरान कुम्हारसाई के लोग रंगों की होली नहीं खेलते हैं। इनकी होली हरि संकीर्तन के समापन के साथ शुरू होती है। कुम्हारसाई में राजा रजवाडे काल से चौबीस प्रहर हरि संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। गंधाधिवास के साथ शुरू हुई हरि संकीर्तन में कुम्हारसाई, बजारसाई सहित आसपास गांवों से भक्तों की भारी भीड ने राधा कृष्णा हरि संकीर्तन का आनंद उठाया और भगवान राधा कृष्णा की पूजा अर्चना कर गांव की सुख शांति की कामना की। कुम्हारसाई हरि संकीर्तन कार्यक्रम में कासबुहाल पुरूलिया, परसा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.