सराईकेला, मई 13 -- खरसावां। खरसावां में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन हेतु सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। समर-सी-मैम कार्यक्रम के तहत शुरू प्रशिक्षण में में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं ने भाग लिया। इसका शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ प्रधान माझी ने किया। कहा, कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण करना और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को गति देना है। प्रशिक्षक सोना सिंह, सोनू कुमार, मेरी मेलगुडरा ने प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को अति गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण प्रबंधन, उचित देखभाल एवं समय पर उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर चिकित्सक डॉ. नाजीर आलम एवं डॉ. संजीव शुक्ला ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को अल्बेंडाजोन की गोली दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.