सराईकेला, मई 13 -- खरसावां, संवाददाता खरसावां पुलिस का अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसके तहत पुलिस ने खरसावां के हुडागंदा-रडगांव मुख्य मार्ग से अवैध बालू ले जा रहे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने पुलिस टीम के साथ ट्रैक्टरों को जब्त किया। हालांकि, पुलिस को देखकर चालक फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त वाहनों के परिवहन से संबंधित कागजातों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर चेकनाका लगाए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...