सराईकेला, फरवरी 19 -- - पश्चिमी सिंहभूम में 54 मानकी-मुंडा भवन निर्माण से जुडी योजनाओं का मामला खरसावां विधायक ने सदन में उठाया - सरकार ने दिया जवाब, 7 पूर्ण, 21 अंतिम चरण में, खरसावां : खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड विधानसभा में पश्चिमी सिंहभूम जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत 54 मानकी-मुंडा भवन निर्माण से जुडी योजनाओं का मामला उठाया। झारखंड विधानसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्न के जवाब में राज्य सरकार ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत 54 मानकी-मुंडा भवन (धुमकुड़िया) योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की है। सरकार की ओर से दिए गए उत्तर में बताया गया कि कुल 54 योजनाओं में से 7 पूर्ण हो चुकी हैं। सरकारी जवाब के अनुसार 21 योजनाएं अंतिम चरण में हैं, 16 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, 5 योजनाओं में एकरा...