सराईकेला, फरवरी 19 -- खरसावां : कुचाई प्रखंड अंतर्गत छोटासेंगोई पंचायत के छोटाबांडी गांव में वन अधिकार कानून 2006 एवं झारखंड पेसा नियमावली 2025 के तहत पत्थलगड़ी कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीण मुंडा मंगल सिंह मुंडा तथा सीएफआरएमसी अध्यक्ष बनवारी लाल सोय के नेतृत्व में 188.02 एकड़ वन भूमि पर शीला स्थापित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत जंगल सीमा पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। पारंपरिक वेशभूषा में ग्रामीण नाचते-गाते पत्थलगड़ी स्थल तक पहुंचे। गांव के पाहन द्वारा देशावली, सिंगिबोंगा एवं बुरुबोगा को तीन चेंना चढ़ाकर सामुदायिक समृद्धि और संरक्षण की कामना की। इस दौरान "जंगल जमीन किसका है, हमारा है "अपने गांव में अपना राज", "न लोकसभा न विधानसभा सबसे ऊंचा ग्राम सभा" जंगल काटना बंद करो, जंगल में आग लगाना बंद करो आदि जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.