खरसावाँ: मतदाता सूची में शत-प्रतिशत मैपिंग के लिए सीनी में विशेष शिविर आयोजित, अपर उपायुक्त ने किया निरीक्षण
सराईकेला, जून 1 -- सरायकेला । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में मतदाताओं के नामों की शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 57-खरसावाँ (अ०ज०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्र संख्या-219, दक्षिण रेलवे इंटर कॉलेज, सीनी में लगाया गया, जहाँ वर्तमान में मैपिंग का प्रतिशत 50 से कम था। शिविर के दौरान अब तक मैपिंग से वंचित रह गए मतदाताओं के नामों का भौतिक सत्यापन किया गया और उनकी मैपिंग का कार्य तेजी से पूरा किया गया। इस कार्यक्रम में संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर, बीएलओ सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, राजस्व कर्मचारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य कई कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे。 यह भी पढ़ें- एसआईआर को लेकर झामुमो प्रखंड समिति की बैठक संपन्नला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.