उत्तरकाशी, दिसम्बर 17 -- मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में स्थित समेश्वर महाराज मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए विधिवत पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए गए हैं। चार महीने बाद बैसाखी के पर्व पर समेश्वर महाराज मंदिर के कपाट पुनः विधिवत श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। समेश्वर महाराज देवता के पुजारी संतोष उनियाल ने बताया है कि पौष मास की संक्रांति के दिन से समेश्वर महाराज के कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और दो गते पौष को मंदिर के कपाट बंद किए जाते हैं। कपाट बंद होने से पहले संक्रांति के पर्व पर क्षेत्र के लोग मंदिर में अपने आराध्य देवता के लिए भेंट चढ़ाने लाते हैं और समेश्वर महाराज को भेंट चढ़ाने के साथ ही क्षेत्र की खुशहाली और सुख शांति के लिए मनोकामना करते हैं तथा दो गते पौष को दोपहर के दौरान देवत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.