खरसांवा में सोते समय बच्चे को सांप ने डसा, सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती
सराईकेला, जून 18 -- सरायकेला। खरसावां थाना क्षेत्र के सलाईडीह गांव में गुरुवार सुबह 12 वर्षीय अश्विन होनहागा को सोते समय जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के डसने के बाद बच्चे की नींद खुली और शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। पैर पर सांप के काटने के निशान देखकर परिजन बिना समय गंवाए उसे सरायकेला सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों ने तुरंत एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन देकर इलाज शुरू किया। चिकित्सकों की निगरानी में बच्चे का उपचार जारी है और उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। परिजनों की तत्परता से समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। यह भी पढ़ें- सांप के डसने के बाद किशोरी ने सांप को पकड़ा, परिवार की मदद से सांप को मारा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.