गाजीपुर, मई 11 -- जमानियां। आदिवासी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुंदन खरवार ने रविवार को जमानियां में खरवार समाज के लोगों को स्व गणना का महत्व बताया। उन्होंने मदनपुरा, बरूईन, गायघाट, रायपुर, धुस्का, नरियांव, बरेसर और कुसी गांवों में लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर आने वाली जनगणना में अपनी सही पहचान दर्ज कराने की अपील की। कुंदन खरवार ने कहा कि स्वगणना से आदिवासी समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास योजनाओं में उचित प्रतिनिधित्व एवं लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि यदि समाज अपनी पहचान सही तरीके से दर्ज नहीं कराएगा तो सरकारी योजनाओं में उसकी भागीदारी कमजोर रह जाएगी। यह भी पढ़ें- जनगणना में सही जानकारी देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य: अभिनव सिंह ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि...