खरवार समाज की एकता व पहचान पर मंथन, चंदवा में संयुक्त बैठक संपन्न
लातेहार, अप्रैल 12 -- चंदवा प्रतिनिधि। इंदिरा चौक के समीप होटल आर्या परिसर में रविवार को खरवार आदिवासी एकता मंच, अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद एवं खरवार भोगता समाज विकास समिति की संयुक्त बैठक सह गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता दर्शन गंझू, संचालन प्रदीप सिंह तथा नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रेम गंझू ने किया। शुरुआत वीर शहीद नीलांबर-पीताम्बर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक में समाज के गौरवशाली इतिहास, पहचान, आगामी जातीय जनगणना में भूमिका, पेशा नियमावली तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि खरवार समाज विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जिससे एकरूपता प्रभावित होती है। ऐसे में समाज की आठों उपजातियों के बीच समन्वय बढ़ाना समय की आवश्यकता है। वक्ताओं ने बताया कि झारखंड की 33 जनजातियों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.