सिमडेगा, मार्च 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। खरवार भोगता समाज विकास संघ की बैठक रविवार को हुई। बैठक सामुदायिक भवन बखरीटोली में हुई। वार्ड सदस्य ज्योति मानकी की उपस्थिति में आयोजित बैठक की अध्यक्षता दिनेश प्रधान ने की। बैठक में सरहुल पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। वार्ड सदस्य ने कहा कि सरहुल पर्व हमारी संस्कृति की पहचान है जो हमारी गौरवशाली परंपरा एवं प्रकृति प्रेम का संदेश भी देता है। उन्होने पुरे विधि विधान के साथ सरहुल पुजा करने एवं शोभा यात्रा निकालने की बात कही। बैठक में गांव के हर परिवार से सहयोग राशि लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में सरहुल पर्व के सफल आयोजन को लेकर समिति का गठन किया गया। जिसमें दिनेश प्रधान को अध्यक्ष, जय श्री प्रधान को सचिव, रंजीत प्रधान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रुप में बिरसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.